Stock Market: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की हरे निशान में बंद हुआ. बाजार की कमजोर शुरुआत के बावजूद भी शेयर बाजार में अंत में हरियाली दिखी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स ( Sensex) 131.18 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,341.08 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं दूसरी तरफ, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (Nifty) 36.75 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की मजबूती लेकर 23,537.85 के अंक पर बंद हुआ.

इन शेयरों में आई तेजी

तीस शेयरों वाले सेंसेक्स के शेयरों में 17 शेयर बढ़त लेकर बंद हुए. हरे निशान पर बंद होने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, सन फार्मा और नेस्ले इंडिया के शेयर शामिल थे. दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

सेक्‍टोरल शेयरों का हाल

बात करें सेक्‍टोरल शेयरों की तो ऑटो सेक्टर के शेयर 0.9 प्रतिशत जबकि एफएमसीजी सेक्टर के शेयर 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए. निफ्टी आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर के शेयर में गिरावट दर्ज की गई. व्यापक बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप100 0.27 प्रतिशत मजबूत हुआ. वहीं दूसरी ओर, निफ्टी स्मॉलकैप100 0.1 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें :- साइबर सुरक्षा कंपनी का दावा, ताइवानी संगठनों पर चीनी हैकर्स ने तेज किए साइबर अटैक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version