Stock Market: लाल निशान पर शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की क्‍लोजिंग गिरावट के साथ हुई. हालांकि आज के ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स पहली बार 76,000 अंक को पार गया. वहीं, एनएसई निफ्टी भी नए सर्वकालिक शिखर को छु दिया. दोपहर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 599.29 अंक की बढ़त लेकर 76,009.68 के लेवल पर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 153.7 अंक की उछाल के साथ 23,110.80 के नए रिकॉर्ड उच्च लेवल पर पहुंच गया था.

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में बंद

बाद में कारोबार के आखिरी घंटे में बिकवाली हावी हो गई. जिसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में बंद हुए. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 19.89 अंक टूटकर 75,390.50 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 24.65 अंक फिसलकर 22,932.45 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, दूसरी ओर इंडिया विक्‍स (India Vix) 6.83 प्रतिशत उछलकर 23.19 पर पहुंच गया. इससे यह मालूम होता हैकि मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ी है.

इन शेयरों में दर्ज की गई तेजी 

तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर टॉप गेनर्स रहे. वहीं विप्रो, एनटीपीसी, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर टॉप लूजर्स रहे. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में दिखे. बात करें अमेरिकी बाजार की तो ये शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें :- मानसिक और शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहद फायदेमंद हैं साउंड थेरेपी, जानिए

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version