Stock Market: तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा रिलायंस का शेयर

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार आज अच्छी-खासी तेजी लेकर बंद हुआ है. बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स बढ़त लेकर बंद हुए है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 0.73 प्रतिशत यानी 572.67 अंक की तेजी के साथ 79,246 के स्‍तर पर बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान में दिखे.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 0.85 प्रतिशत यानी 203 अंक की बढ़त के साथ 24,071 के लेवल पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. बाकी बचा एक शेयर बिना किसी बदलाव के रहा.

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट में 5.26 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा एनटीपीसी में 4.01 प्रतिशत, एलटीआई माइंडट्री में 3.60 प्रतिशत, विप्रो में 3.06 प्रतिशत और ग्रेसिम में 2.81 प्रतिशत की तेजी आई. वहीं दूसरी ओर सबसे अधिक गिरावट लार्सन एंड टुब्रो में 1.14 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस में 0.97 प्रतिशत, आयशर मोटर्स में 0.66 प्रतिशत, डिविस लैब में 0.61 प्रतिशत और बजाज ऑटो में 0.50 प्रतिशत की आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 2.03 प्रतिशत की आई. इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.69 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.14 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.36 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.55 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.13 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर में 0.40 प्रतिशत की बढ़त आई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 1.35 प्रतिशत की हुई.

ऑल टाइम हाई पर रिलायंस का स्‍टॉक

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है. आज इसका शेयर नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.15 प्रतिशत यानी 34.85 रुपये की बढ़त लेकर 3062.25 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह रिलायंस का शेयर अधिकतम 3075 रुपये तक गया, जो इस शेयर का नया ऑल टाइम हाई है. बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप आज 20,71,827.31 करोड़ रुपये पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें :- ‘रूस-यूक्रेन युद्ध में चीन निष्पक्ष नहीं’ बीजिंग में बैठकर अमेरिकी राजदूत ने जिंपिंग को सुनाई खरी खोटी

Latest News

Bihar: पटना के मनेर में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश ढेर, गोली लगने से थानाध्यक्ष भी घायल

Patna: बिहार की राजधानी पटना के मनेर में शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई. इससे...

More Articles Like This

Exit mobile version