CM Yogi on Sengol Row: सेंगोल पर छिड़े संग्राम पर सीएम योगी का रिएक्शन, कहा- ‘समाजवादी पार्टी के मन में भारतीय इतिहास और…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi on Sengol Row: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सेंगोल पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं की टिप्पणी पर करारा प्रहार किया है. उन्‍होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स ‘पर लिखा, समाजवादी पार्टी के मन में भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है. सेंगोल पर उनके शीर्ष नेताओं की टिप्पणियां निंदनीय हैं. यह उनकी अज्ञानता को दर्शाती है. यह विशेष रूप से तमिल संस्कृति के प्रति इंडी गठबंधन की नफरत को भी दर्शाता है. सीएम योगी ने आगे लिखा, सेंगोल भारत का गौरव है. यह सम्मान की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसे संसद में सर्वोच्च सम्मान दिया.

बता दें, बीते दिनों समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखकर सेंगोल पर टिप्पणी की थी. प्रोटेम स्पीकर को लिखी गई चिट्‌ठी में उन्होंने कहा था, सेंगोल राजा-महाराजाओं का प्रतीक है. इसलिए, इसे संसद हटाया जाना चाहिए. सेंगोल की जगह संसद में संविधान की एक विशाल प्रति लगाई जानी चाहिए.

यह भी पढ़े: ‘सरकार पेपर लीक की घटनाओं की करेगी जांच’, बोलीं राष्ट्रपति Droupadi Murmu- ‘अगर किसी कारण से परीक्षाओं में बाधा आती है तो…’

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version