Stock Market: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 36.22 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बेहद मामूली गिरावट लेकर  79,960 के स्‍तर पर बंद हुआ. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान बंद हुए. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) 3.30 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट लेकर 24,320 के स्‍तर पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर, जबकि 27 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

इन शेयरों में आई तेजी

सोमवार को निफ्टी पैक के शेयरों में ओएनजीसी में 4.15 प्रतिशत की सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई.  इसके अलावा आईटीसी में 2.34 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ में 2.25 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.33 प्रतिशत और विप्रो में 1.33 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट टाइटन में 3.33 प्रतिशत, डिविस लैब में 2.23 प्रतिशत, बीपीसीएल में 2.49 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस में 1.95 प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स में 1.56 प्रतिशत आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्‍टोरल सूचकांकों की तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी एफएमसीजी में 1.63 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.06 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.88 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.06 प्रतिशत की आई. इससे इतर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.60 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.28 प्रतिशत दर्ज हुई. इसके अलावा, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.35 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.43 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.25 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.63 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.93 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.37 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.05 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.54 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.45 प्रतिशत गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- France Election: फ्रांस में किसके पक्ष में आए परिणाम, जानिए नतीजों के बाद क्यों भड़क गई हिंसा?

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version