गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें किस लेवल पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज सेंसेक्स (BSE Sensex) 319 अंक टूटकर 81,501.36 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 86.05 अंकों की गिरावट लेकर 24,971.30 के स्‍तर पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक भी 104.95 अंक की गिरावट लेकर 51,801.05 के स्‍तर पर बंद हुआ.

कारोबार में निफ्टी 50 में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, डॉ रेड्डीज लैब, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और ग्रासिम इंडस्ट्रीज आज के टॉप गेनर्स के तौर पर उभरे. वहीं निफ्टी 50 में ट्रेंट, एमएंडएम, इंफोसिस, हीरो मोटोकॉर्प और अदानी पोर्ट्स टॉप लूजर स्टॉक्स के तौर पर उभरे.

बाजार की सुस्ती के ये भी हैं वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक, मि‍डिल ईस्‍ट में भू-राजनीतिक तनाव, यूएस फेड द्वारा 50 आधार अंकों की दर में कटौती और भारतीय राज्य चुनावों के वजह से बाजार में अस्थिरता के तूफान के बीच पिछले छह हफ्तों से बेंचमार्क ज्यादातर सपाट रहे हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं. एफआईआई द्वारा लगातार बिकवाली ने भी निवेशकों को सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया है.

 ये भी पढ़ें :- DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, 3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

 

Latest News

Dussehra 2026: आज रात रावण दहन के बाद चुपके से घर लाएं ये चीज, झमाझम होगी नोटों की बारिश

Dussehra 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया...

More Articles Like This