Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानें कितने अंक लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. आज ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयरों में बड़ी बिकवाली दर्ज की गई. बुधवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 398.13 अंक टूटकर 81,523.16 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 122.65 अंकों की गिरावट के साथ 25000 ​के नीचे फिसलकर 24,918.45 के स्‍तर पर बंद हुआ.

गिरावट में दिखे ये शेयर  

सेंसेक्स में शामिल एम एंड एम, अदानीपोर्ट्स, एनटीपीसी, एसबीआईएन, एलटी, टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट आई. वहीं, में एशियनपेंट, बाजफाइनेंस, सनफार्मा, हिंदूनिलवीआर, बजाजफिन्सवी और आईटीसी के शेयर में तेजी दर्ज की गई.

बता दें कि एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेत के बीच आज शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार गिरकर खुले थे. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट घाटे में रहे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें :- पेरिस ओलंपिक्सर में शानदार प्रदर्शन के लिए PM मोदी ने पीआर श्रीजेश को दी बधाई, हॉकी स्टार ने इस अंदाज में दिया जवाब!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version