Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुक्रवार केा कारोबार के आखिर में बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 193.42 अंक यानी  0.23 प्रतिशत की बढ़त लेकर 83,432.89 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 भी 55.70 अंकों यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,461.00 के स्‍तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की 10 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 19 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक 1.60 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए, जबकि टाटा ग्रुप के ट्रेंट के शेयर आज सबसे अधिक 11.93 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुए.

बढ़त लेकर बंद हुए सेंसेक्स के ये शेयर

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज इंफोसिस के शेयर 1.38 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.19 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.14 फीसदी, एचसीएल टेक 0.92 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.81 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.68 फीसदी, एसबीआई 0.59 फीसदी, टीसीएस 0.57 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.56 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.50 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.38 फीसदी, एलएंडटी 0.35 फीसदी, बीईएल 0.33 फीसदी, एनटीपीसी 0.21 फीसदी, एटरनल 0.21 फीसदी, टाइटन 0.17 फीसदी, पावरग्रिड 0.14 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.05 फीसदी और भारती एयरटेल के शेयर 0.05 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

इन शेयरों में गिरावट

जबकि टाटा स्टील के शेयरों में 1.72 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.13 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.87 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.42 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.34 फीसदी, आईटीसी 0.24 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.23 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.21 फीसदी और सनफार्मा के शेयरों में 0.07 फीसदी की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :-   भारत ने पाकिस्तान के साथ इन दो देशों को भी हराया, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उप सेना प्रमुख का बड़ा बयान

 

 

 

Latest News

Independence Day 2026: पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा, पहली बार लाल किले की प्राचीर पर गूंजा ‘वंदे मातरम’

Independence Day 2026: आज भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा...

More Articles Like This

Exit mobile version