Stock Market: बढ़त के साथ भारतीय शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार अच्छी बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए हैं. सोमवार को बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्‍स बीएसई सेंसेक्‍स और एनएसई निफ्टी में बढ़त देखने को मिली. बॉम्‍बे  स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 454.11 अंकों की बढ़त लेकर 77,073.44 के स्‍तर पर बंद हुआ. दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स (NSE Nifty) भी 141.55 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी लेकर 23,344.75 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार बड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ था.

कोटक महिंद्रा बैंक के स्‍टॉक में तूफानी तेजी

आज बीएसई सेंसेक्‍स में शामिल 30 शेयरों में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए. शेष 13 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. एनएसई निफ्टी की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और बाकी की 21 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक 9.15 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. जोमैटो के शेयर सबसे अधिक 3.14 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- RG Kar Case: डाक्टर से रेप-हत्या मामले में संजय रॉय को उम्रकैद की सजा

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This