Stock Market: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में आई तेजी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 1.68 प्रतिशत यानी 1330 अंक की बढ़त लेकर 80,436 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान थे, जबकि 2 शेयर लाल निशान पर थे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty)1.65 प्रतिशत यानी 397 अंक की बढ़त लेकर 24,541 के स्‍तर पर बंद हुआ.

आईटी इंडेक्स में आज 2.85 प्रतिशत का उछाल 

आईटी इंडेक्स आज 2.85 प्रतिशत का उछाल अमेरिका में सुस्ती को लेकर चिंताएं कम होने और यूएस डॉलर की कीमत में गिरावट से आज आईटी शेयरों में अच्छी-खासी तेजी दर्ज की गई. निफ्टी आईटी इंडेक्स आज 2.85 प्रतिशत का उछाल लेकर 40,861 के स्‍तर पर पहुंच गई. आईटी शेयरों में सबसे अधिक तेजी एम्‍फेसिस में करीब 7 प्रतिशत की दर्ज की गई. एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, विप्रो, टेक महिंद्रा और  कोफोर्ज के शेयर में भी अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली. सिंतबर में फेड द्वारा रेट कट करने की संभावनाएं अब काफी बढ़ गई हैं. इससे भी आईटी शेयरों को सपोर्ट मिला है.

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी विप्रो में 4.23 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके अलावा टेक महिंद्रा में 3.98 प्रतिशत, ग्रेसिम में 3.65 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.45 प्रतिशत और टाटा मोटर्स में 3.36 प्रतिशत की बढ़त दिखी. इससे इतर, डिविस लैब में 0.62 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ में 0.07 प्रतिशत और डॉ रेड्डी में 0.02 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई.

निफ्टी आईटी सबसे अधिक उछला

वहीं आज, शुक्रवार को सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान में बंद हुए. सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 2.85 प्रतिशत दर्ज की गई.इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 2.01 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 1.53 प्रतिशत निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.66 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 1.57 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 2.14 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.65 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.48 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.60 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 2.43 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.75 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.19 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.54 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.27 प्रतिशत की बढ़त आई.

ये भी पढ़ें :- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एमपॉक्स को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, अब तक इतनों की जा चुकी है जान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version