Stock Market: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को एक बार फिर शेयर बाजार बड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 548.39 अंक की जोरदार गिरावट लेकर 77,311.80 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 178.35 अंक फिसलकर कारोबार के अंत में 23,381.60 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि स्‍टॉक मार्केट में गिरावट का रुझान लगातार जारी है. निवेशकों को हाल के समय में भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर

आज के कारोबार में निफ्टी पर ट्रेंट, पावर ग्रिड कॉर्प, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी, ओएनजीसी के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई. जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई. आज के कारोबार में निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2-2 फीसदी की गिरावट आई. मेटल, मीडिया, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एनर्जी, रियल्टी में 2-2 फीसदी की कमजोरी के साथ सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए.

वैश्विक बाजार का हाल

आज वैश्विक शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला. फ्रांस का CAC 40 शुरुआती कारोबार में 0.2 प्रतिशत बढ़कर 7,988.29 पर पहुंच गया, जबकि जर्मनी का DAX 0.3 प्रतिशत बढ़कर 21,817.79 पर पहुंच गया. ब्रिटेन का FTSE 100 0.4 प्रतिशत बढ़कर 8,738.98 पर पहुंच गया. अमेरिकी शेयरों में तेजी आने की संभावना है, क्योंकि डॉव फ्यूचर्स 0.2 प्रतिशत बढ़कर 44,507.00 पर पहुंच गया। S&P 500 फ्यूचर्स 0.3 प्रतिशत बढ़कर 6,067.50 पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें :- सरकारी पूंजीगत व्यय में तेजी की उम्मीद, पढ़े पूरी खबर

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version