Stock Market: भारी गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानें कितने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति के टैरिफ ऐलान का असर आज भी देखने को मिला है. आज भी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स में गिरावट देखने को मिला. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 585.67 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की फिसलकर 80,599.91 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, आज नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 भी 203.00 अंक 0.82 प्रतिशत के नुकसान के साथ 24,565.35 के स्‍तर पर बंद हुआ.

सनफार्मा के शेयरों में भयावह गिरावट

सेंसेक्स की 30 में से केवल 6 कंपनियों के शेयर ही मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 24 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से केवल 11 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल ट्रेंट के शेयर सबसे अधिक 3.23 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए. वहीं दूसरी ओर, आज सनफार्मा के शेयर सबसे अधिक 4.43 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये शेयर हुए क्रैश

इनके अलावा, आज टाटा स्टील के शेयर 3.01 फीसदी, इंफोसिस 2.69 फीसदी, मारुति सुजुकी 2.67 फीसदी, टाटा मोटर्स 2.41 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.98 फीसदी, भारती एयरटेल 1.74 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 1.69 फीसदी, बीईएल 1.57 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.42 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.26 फीसदी, एचसीएल टेक 1.18 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.12 फीसदी, टीसीएस 1.07 फीसदी, एलएंडटी 1.06 फीसदी, एटरनल 1.02 फीसदी, टाइटन 1.02 फीसदी, एनटीपीसी 0.97 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.80 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.68 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.43 फीसदी, एसबीआई 0.39 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.13 फीसदी और पावरग्रिड के शेयर 0.02 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- ‘हमारे पास एटम बम है, फटेगा तो…’, आखिर Rahul Gandhi ने किसके लिए कही ये बात

Latest News

SCO की बैठक में बोले राजनाथ सिंह, ‘आतंकियों को मदद देने वालों की खैर नहीं…’

Rajnath Singh: मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट'...

More Articles Like This

Exit mobile version