ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत, खलासी भी गंभीर

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले मे दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए, इस दर्दनाक सड़क हादसे में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसा वाराणसी-मीरजापुर हाईवे पर गुरुवार देर रात रैपुरिया गांव के पास हुआ. तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ.

केबिन में ही बुरी तरह फंसे रहे चालक

बताया जा रहा है कि मीरजापुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार खाली ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रहे दाल लदे ट्रक से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए और चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गए. सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस टीम मौके पर पहुंची. खाली ट्रक पहले ही चंदौली के सिंगीताली में एक ऑटो को टक्कर मारकर भाग रहा था.

हादसे के बाद दो घंटे तक ठप रहा यातायात

मौके पर पहुंचे नरायनपुर चौकी प्रभारी अजय मिश्रा ने जेसीबी मंगवाकर बुरी तरह फंसे शवों को बाहर निकलवाया और बाद में क्रेन से हाईवे पर फंसे दोनों ट्रकों को हटवाकर रास्ता सुचारू कराया. दुर्घटना के चलते मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा. हादसे में मृत ट्रक चालकों की पहचान शशिकांत यादव (45), निवासी चड़ीचा, थाना जिगना और राहुल यादव (25), पुत्र बाबूलाल यादव, निवासी सीरसी गहरवार के रूप में हुई है. वहीं, दाल लदे ट्रक के मालिक भी मौके पर पहुंच गए थे. पुलिस ने केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version