Stock Market: शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.02 प्रतिशत यानी 16 अंक की बढ़त के साथ 81,526 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 कंपनियों के शेयरों में से 18 शेयर लाल निशान में और 12 शेयर हरे निशान में बंद हुए.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) भी आज बढ़त लेकर बंद हुआ है. यह 0.11 प्रतिशत यानी 26 अंक की बढ़त के साथ 24,636 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुआ. वहीं 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. जबकि 1 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ.

निफ्टी स्‍टॉक्‍स का हाल

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी ट्रेंट, ब्रिटानिया, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और हीरो मोटोकॉर्प में दर्ज की गई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, जेएसडबल्यू स्टील, एक्सिस बैंक और एसबीआई में दर्ज की गई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो आज निफ्टी ऑटो में 0.36 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.18 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.42 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.33 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.09 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.05 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.18 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.37 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.57 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.02 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.14 प्रतिशत की तेजी आई. इससे इतर निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.25 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.89 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.51 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.35 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- सेबी का बड़ा ऐलान, टॉप 500 कंपनी के शेयरों के लिए लागू होगा T+0 सेटलमेंट साइकल

 

 

Latest News

लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर 44 साल बाद फहरा इजरायली झंडा, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बताया ‘रणनीतिक जीत’

Israel: इजरायल ने काफी लंबी लड़ाई के बाद दक्षिणी लेबनान के नबातियेह शहर के पास मौजूद ब्यूफोर्ट किले पर...

More Articles Like This