Stock Market: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE sensex) आज 0.49 प्रतिशत यानी 391.26 अंक की बढ़त के साथ 80,351.64 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय तीस शेयरों वाले सेंसेक्स के 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 0.46 प्रतिशत यानी 112 अंक की तेजी के साथ 24,433.20 के स्‍तर पर बंद हुआ. कारोबार के अंत में निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 18 शेयर लाल निशान पर दिखे.

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी मारुति में 6.52 प्रतिशत की आई. इसके बाद डिविस लैब में 2.37 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.23 प्रतिशत, टाइटन में 1.89 प्रतिशत और हिंडाल्को में 1.86 प्रतिशत की तेजी आई. इससे इतर सबसे ज्‍यादा गिरावट रिलायंस में 0.80 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर में 0.76 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 0.61 प्रतिशत, ओएनजीसी में 0.60 प्रतिशत और कोटक बैंक में 0.44 प्रतिशत की दर्ज हुई.

ऑटो स्टॉक्स में तेज उछाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 2.15 प्रतिशत की आई. इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.84 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.73 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.12 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.01 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 1.56 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.23 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.08 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.31 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.94 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.27 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. दूसरी ओर निफ्टी आईटी में 0.19 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.19 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Kathua Terrorist Attack: CM मान ने कठुआ आतंकी हमले पर जताई चिंता, जानें क्या कहा…?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version