Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, इन स्टॉक्स में आई तेजी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.04 प्रतिशत यानी 33 अंक की बढ़त के साथ 81,086 के स्‍तर पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी आज 0.05 प्रतिशत यानी 11.65 अंक की बढ़त लेकर 24,823 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान थे, जबकि 14 शेयर लाल निशान पर थे. वहीं निफ्टी के 50 कंपनियों के शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 28 शेयर लाल निशान पर रहे.

इन स्‍टॉक्‍स में आई तेजी

शुक्रवार को निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बजाज ऑटो में 4.74 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके अलावा कोल इंडिया में 1.70 प्रतिशत, भारतीय एयरटेल में 1.59 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 1.58 प्रतिशत और सनफार्मा में 1.39 प्रतिशत तेजी दर्ज की गई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट एलटीआई माइंडट्री में 1.27 प्रतिशत, विप्रो में 1.16 प्रतिशत, ओएनजीसी में 0.99 प्रतिशत और टाइटन में 0.93 प्रतिशत आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांक की तो आज निफ्टी ऑटो (+1.12) को छोड़कर बाकी सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी बैंक में 0.10 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.06 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.12 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 1 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.29 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.38 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.08 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.59 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.12 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 2.43 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.16 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.17 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.66 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप हेल्थकेयर में 0.12 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- अनिल अंबानी के खिलाफ सेबी की बड़ी कार्रवाई, 5 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से किया बैन

 

Latest News

FIFA World Cup 2026: न्यूजीलैंड को 5-1 से हराकर नॉकआउट में पहुंचा बेल्जियम, लिएंड्रो की वजह से ही मिली जीत

FIFA World Cup 2026: ग्रुप G मुकाबले में बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया....

More Articles Like This

Exit mobile version