चुनावी नतीजों के दिन शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों को 14.27 लाख करोड़ का नुकसान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Share Market On Vote Counting Day: चुनावी नतीजों के दिन शेयर बाजार में कोहराम देखने को मिला है. चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. शेयर बाजार के खुलने के साथ ही सेंसेक्स में 1500 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है. इसी के साथ निफ्टी में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. जो अपने आप में एक बड़ी गिरावट है. कल यानी सोमवार को ही शेयर बाजारों में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला था.

आज बाजार खुलने के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. इसी के साथ टीसीएस के शेयर में भी एक फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. अगर शेयर बाजार की बात करें तो टीसीएस के शेयर में भी एक फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. बाजार में मचे कोहराम की वजह से निवेशकों को 15 मिनट में 14.27 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version