Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन कैसे बंद हुआ बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market News: हफ्ते के दूसरे करोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) आज 0.15 प्रतिशत यानी 110.64 अंक की गिरावट के साथ 73,903 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) आज 0.04 प्रतिशत यानी 8.70 अंक की मामूली गिरावट के साथ 22,453 के लेवल पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर दिखें.  वहीं निफ्टी पैक की बात करें तो आज 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर रहे.

इन शेयरों में आई तेजी

मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टाटा कंज्यूमर में 4.05 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.82 प्रतिशत, बीपीसीएल में 2.58 प्रतिशत, बजाज-ऑटो में 2.53 प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स में 1.96 प्रतिशत दर्ज हुई.  वहीं, सबसे अधिक गिरावट हीरो मोटोकॉर्प में 2.43 प्रतिशत, कोटक बैंक में 1.90 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 1.59 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 1.50 प्रतिशत और एसबीआई लाइफ में 1.39 प्रतिशत दर्ज हुई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

आज सेक्टोरल सूचकांकों का हाल मिला-जुला रहा. तेजी की बात करें, तो निफ्टी मीडिया में 1.85 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.50 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.01 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.88 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.86 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.30 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी बैंक में 0.07 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.22 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.71 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.12 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.07 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.18 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- हिंदू नववर्ष पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश, दीजिए नव संवत्सर की शुभकामनाएं

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version