Stock Market: हरे निशान पर खुलने के बाद लुढ़का शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्‍मक हुई लेकिन थोड़ी ही देर में लुढ़ककर लाल निशान में आ गया. आज शुरुआती कारोबार में नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 12.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,881.55 के स्‍तर पर खुला. वहीं बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 84.42 अंक की बढ़त लेकर 78,758.67 के लेवल पर पहुंच गया. बाद में शेयर बाजार में गिरावट आ गई. व्यापक सूचकांक मिश्रित दायरे में कारोबार करते दिखे. बैंक निफ्टी इंडेक्स 109.80 अंक की बढ़त लेकर 52,980.30 के लेवल पर खुला.

इन शेयरों में सबसे चढ़ाव-उतार

कारोबार शुरू होते ही निफ्टी पर अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, डॉ रेड्डीज लैब्स और टाटा स्टील प्रमुख मुनाफे में दिखे, जबकि श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान में दिखे. इसके अलावा, एनएसई निफ्टी सूचकांक पर शीर्ष पिछड़ने वालों में भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, और विप्रो भी शामिल रहे. एनएसई ने 27 जून 2024 को इंडियन सीमेंट, इंडस टावर, जीएनएफसी, पंजाब नेशनल बैंक और सेल को एफएंडओ में शामिल किया.

बात करें सेक्टोरल इंडेक्सेस की तो इनमें बैंक निफ्टी इंडेक्स, निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स, निफ्टी पीएसयू इंडेक्स, निफ्टी सीपीएसई इंडेक्स, निफ्टी आईटी इंडेक्स, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स लाल निशान में दिखे. निफ्टी मेटल इंडेक्स, निफ्टी फार्मा इंडेक्स और निफ्टी ऑटो इंडेक्स हरे निशान में नजर आए.

ये भी पढ़ें :- Paris 2024 Olympics के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, पांच नए खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version