Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट ढंग से खुला है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) 76,414.52 के स्‍तर पर खुला. सपाट शुरुआत के बाद बाजार में आज गिरावट आई है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 0.18 प्रतिशत यानी 130 अंक की गिरावट लेकर 76,260  के स्‍तर पर कारोबार करता दिखाई दिया.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर, जबकि 21 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी 0.12 प्रतिशत यानी 27 अंक की गिरावट लेकर 23,128 के स्‍तर कारोबार करते दिखे. निफ्टी के 50 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर, जबकि 37 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे.

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी में लिस्‍टेड शेयरों में आज सुबह सबसे अधिक तेजी विप्रो में 3.87 फीसदी की आई. इसके अलावा इन्फोसिस में 3.02 प्रतिशत, टीसीएस में 2.88 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 2.36 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक में 1.80 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. वहीं, सबसे अधिक गिरावट बीईएल में 3.01 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 2.16 प्रतिशत, ट्रेंट में 1.95 प्रतिशत, पावरग्रिड में 1.31 प्रतिशत और एक्सिस बैंक में 1.09 प्रतिशत की दर्ज की गई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.36 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.01 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.01 प्रतिशत और निफ्टी आईटी में 0.01 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इससे इतर निफ्टी बैंक में 0.27 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.13 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.27 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.93 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.03 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.54 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.66 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.18 प्रतिशत़, निफ्टी रियल्टी में 0.49 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: 23 जनवरी को क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This