Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है. शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स BSE (Sensex) 24 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,354 के स्‍तर पर खुला. हालांकि, शेयर बाजार खुलते ही बाजार में गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में यह 0.45 प्रतिशत यानी 383 अंक की गिरावट लेकर 80,947 पर ट्रेड करता दिखाई दिया.

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर और 24 शेयर लाल निशान पर थे.  वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.42 प्रतिशत यानी 102 अंक की गिरावट लेकर 24,564 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा.

बीएसई सेंसेक्स के शेयरों का हाल

बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल में तेजी दर्ज की गई. वहीं, पावरग्रिड, एनटीपीसी, कोटक बैंक, इन्फोसिस, जोमैटो, सनफार्मा, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एशियन पेंट, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, मारुति और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट आई है.

आईटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल इंडेक्‍स की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 0.98 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 0.47 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.52 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.50 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.54 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.55 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.10 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.28 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.11 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.32 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.31 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.03 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.42 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.36 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.59 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें :- लखनऊ में हादसा: आग का गोला बनी बस, मची चीख-पुकार, जिंदा जले पांच यात्री

Latest News

How to Identify Fake Website: असली जैसी दिखती है फर्जी वेबसाइट, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक खाता, ऐसे करें पहचान

साइबर ठग असली जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों के पासवर्ड, बैंकिंग डिटेल्स और पर्सनल डेटा चुराने की कोशिश करते हैं. जानें संदिग्ध वेबसाइट की पहचान करने के आसान तरीके.

More Articles Like This

Exit mobile version