Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में सपाट शुरुआत की. आज भारतीय शेयर बाजार ने लगातार चौथे दिन हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की है. शुक्रवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 18.58 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 83,774.45 के स्‍तर पर खुला. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स भी 27.65 अंक यानी0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,576.65 के स्‍तर पर खुला. बता दें कि गुरुवार को बाजार ने जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार बंद किया था.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुले. जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के खुला. इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुले. सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक के शेयर आज सबसे अधिक 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक 0.98 प्रतिशत की गिरावट लेकर खुले.

इस स्‍टॉक्‍स में भी बढ़त

आज बीएसई सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर 0.84 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.82 फीसदी, एलएंडटी 0.80 फीसदी, एचसीएल टेक 0.79 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.70 फीसदी, एनटीपीसी 0.68 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.58 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.57 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.55 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.54 फीसदी, इंफोसिस 0.45 फीसदी, ट्रेंट 0.38 फीसदी, भारती एयरटेल 0.36 फीसदी, सनफार्मा 0.34 फीसदी, पावरग्रिड 0.32 फीसदी, टीसीएस 0.28 फीसदी की बढ़त लेकर खुले.

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों का हाल

इनके अलावा, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.25 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.23 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.16 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.15 फीसदी, एटरनल 0.13 फीसदी, आईटीसी 0.11 फीसदी, टाइटन 0.09 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.08 फीसदी, बीईएल 0.06 फीसदी और अडाणी पोर्ट्स 0.04 फीसदी की मामूली तेजी के साथ खुले. कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज बिना किसी परिवर्तन के खुले. जबकि, टेक महिंद्रा के शेयर 0.13 फीसदी की गिरावट लेकर खुले.

ये भी पढ़ें :- Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ, बोले ओडिशा के CM- ‘सर्व कल्याण की प्रार्थना करता हूं’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version