राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षामंत्री के साथ की ‘रचनात्मक’ द्विपक्षीय वार्ता, पुन: कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने पर व्यक्त की खुशी

SCO Summit 2025 :  एससीओ के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीन के चिंगदाओं शहर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने चीन के रक्षामंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ मुलाकात की. इस बैठक की सबसे अहम बात यह है कि एक खास फैसले पर सहमति बनी. इस दौरान सोशल मीडिया से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने बताया कि करीब छह सालों के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होगी. इस मामले को लेकर भारत और चीन के बीच सकारात्मक बातचीत हुई.

 कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने पर व्‍यक्‍त की खुशी

जानकारी के मुताबिक, एक्‍स पर पोस्‍ट रते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि  चीन के रक्षामंत्री के साथ बैठक के मुताबिक, उन्‍होंने द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित मुद्दों पर रचनात्मक और दूरदर्शी विचारों का आदान-प्रदान किया. इस दौरान उन्‍होंने लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा की पुनः शुरुआत पर खुशी व्यक्त की.”

राजनाथ सिंह ने इन मंत्रियों से की मुलाकात

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस और बेलारूस के अपने समकक्षों के साथ भी मीटिंगके दौरान क्षेत्र में चुनौतियों और सुरक्षा खतरों के साथ-साथ रक्षा सहयोग पर बातचीत हुई. सोश्ल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए राजनाथ सिंह ने लिखा, “चिंगदाओ में बेलारूस के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन के साथ अच्छी बातचीत हुई.” ऐसे में इस मुलाकात के दौरान उनकी रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव से भी बातचीत हुई और दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और व्यापक सहयोग पर चर्चा की.

जानकारी के मुताबिक, भारत का रक्षा के क्षेत्र में रूस के साथ दीर्घकालिक एवं व्यापक सहयोग है, जो दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अध्यक्षता में आईआरआईजीसी-एम एंड एमटीसी तंत्र के जरिए निर्देशित होता है.

इसे भी पढ़ें :- Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ, बोले ओडिशा के CM- ‘सर्व कल्याण की प्रार्थना करता हूं’

Latest News

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन शानदार तेजी, 1225 अंक उछला सेंसेक्स

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र मजबूती देखी गई. दिन के अंत...

More Articles Like This

Exit mobile version