Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई. कल की बड़ी तेजी के बाद आज बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली है. शुरुआती कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 70.98 अंक टूटकर 78,092.41 के लेवल पर कारोबार करते दिखा है. वहीं, ​नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 2 अंकों की मामूली गिरावट लेकर 23,719.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है.

एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से मंगलवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने पहली बार ऐतिहासिक 78,000 अंक के लेवल को पार किया था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था.

इनके शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स में लिस्‍टेड 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स के शेयर फायदे में कारोबार करते दिखे हैं. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में दिखे हैं. बात करें एशियाई बाजारों की तो इसमें दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में दिखे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट घाटे में रहे.

विदेशी निवेशकों ने किया निवेश

अमेरिकी मार्केट मंगलवार को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए थे. ग्‍लोबल तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 85.36 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में कल लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,175.91 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने के भाव स्थिर, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; जानिए आज का रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version