Stock Market: शेयर बाजार की शानदार ओपनिंग, नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचकर कारोबार करते दिख रहे हैं. जानकारी दें कि शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 397.41 अंक की बढ़त लेकर 81,730.13 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा.

वहीं एनएसई निफ्टी 125.70 अंकों की बढ़त लेकर 24,960.55 के स्‍तर पर पहुंच गया है. बाजार विशेषज्ञ की मानें तो निफ्टी 25 हजार के ऐतिहासिक स्तर को छू सकता है. अगर यह लेवल ब्रेक होता है तो 25,400 का लेवल देखने को मिलेगा. शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस आदि में अच्छी तेजी दर्ज की जा रही है.

इन शेयरों में आई तेजी

सेंसेक्स में लिस्‍टेड कंपनियों में से एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक फायदे में दिखे. भारती एयरटेल, टाइटन, आईटीसी और टेक महिंद्रा के शेयर घाटे में दिखे. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांग कांग का हैंगसेंग फायदे में दिखे. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक ढंग से बंद हुए थे.

कच्चे तेल में तेजी

ग्‍लोबल तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 फीसदी की बढ़त लेकर 81.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,546.38 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर की खरीदारी की.

ये भी पढ़ें :- रूस के नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने पहुंचा INS Tabar, राष्ट्रपति पुतिन ने ऐसे किया स्वागत

Latest News

समय पर निमोनिया का इलाज बेहद जरूरी, गंभीर स्थिति में निकालना पड़ सकता है आपका फेफड़ा..!

Health Tips: निमोनिया फेफड़ों से जुड़ा एक गंभीर बीमारी है, जो बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण होता है....

More Articles Like This

Exit mobile version