Stock Market: गुरुवार को कैसे बंद हुआ बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में लंबे समय बाद शानदार तेजी आई. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स ( BSE Sensex) 539.50 अंक उछलकर 72,641.19 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी (NSE Nifty) 172.85 अंक मजबूत होकर 22,011.95 अंक के लेवल पर बंद हुआ. लंबे समय बाद स्‍टॉक मार्केट में अच्छी तेजी देखने को मिली. बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल तीन दरों में कटौती के संकेतों के बीच ग्‍लोबल मार्केट्स में तेजी के साथ घरेलू शेयर में बाजार तेजी लौटी.

इन शेयरों में तेजी 

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) में एनटीपीसी, पावरग्रिड, टाटास्टील, इंडसइंडबीके, टाटामोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेकएम, विप्रो जैसे शेयर में अच्छी तेजी दर्ज की गई है.

बात करें एशियाई बाजारों की तो दक्षिण कोरिया, जापान और हांगकांग भारी बढ़त के साथ क्‍लोज हुए. अमेरिकी शेयर बाजार वाल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त के साथ क्‍लोज हुए थे. स्‍टॉक मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,599.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थें. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 फीसदी बढ़कर 86.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें :- जेल में बंद एल्विश यादव को बड़ी राहत, हटाया गया NDPS एक्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version