Stock Market: गुरुवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सप्‍ताह और मार्च महीने के आखिरी दिन यानी गुरुवार के‍ ट्र‍ेडिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ. आज शेयर बाजार में चौतफा खरीदारी दिखी. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 655 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,651 के लेवल पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी 203 अंक या 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,326 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, आज के सेशन में निफ्टी बैंक में भी तेजी दर्ज की गई है. यह 238 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,075 के लेवल पर बंद हुआ.

एनएसई पर आज बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. हालांकि, लार्ज के तुलना में मिड और स्मॉल कैप शेयरों में कम खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 238 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,075 के लेवल पर बंद हुआ.  निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 15,270 के लेवल पर बंद हुआ.

गेनर्स और लूजर्स

गुरुवार को बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एमएंडएम, पावर ग्रिड, नेस्ले, टाटा स्टील, एलएंडटी, जेएसडब्लू स्टील, विप्रो, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयर हरे निशान में बंद हुए. वहीं, रिलायंस, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक गिरावट के साथ बंद हुए.

वैश्विक बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला संकेत देखने को मिला है. टोक्यो, ताइपे, सियोल, जकार्ता और बैंकॉक के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, हांगकांग और शंघाई के बाजार तेजी के साथ बंद हुए. यूरोपीय बाजारों में तेजी का दौर चल रहा है. वहीं, बुधवार को अमेरिकी मार्केट एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए थे. कच्चे तेल में तेजी बनी है.

ये भी पढ़ें :- BOI Recruitment 2024: बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट, लॉ, आइटी सहित कई अन्य विभागों में निकाली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version