Arvind Kejriwal: कोर्ट से केजरीवाल को नहीं मिली राहत, बढ़ी ED रिमांड

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं मिली. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 1 अप्रैल तक ईडी रिमांड बढ़ा दी है. अब एक अप्रैल तक वह ईडी की रिमांड पर रहेंगे.

जांच एजेंसी ने कोर्ट से सात दिन की रिमांड की मांग की थी. ईडी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के बयान दर्ज किए गए हैं, लेकिन उनका एक व्यक्ति से सामना कराना है. साथ ही जब्त किए गए डिजिटल डेटा का भी परीक्षण करना है. केजरीवाल ईडी के साथ पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं.

जांच एजेंसी ने आगे कहा कि हमारे पास सबूत है कि केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में 100 करोड़ रुपए की रिश्वत की मांग की. केजरीवाल ने कई बड़े अधिवक्ता खड़े किए, क्या आम आदमी ऐसा कर सकता है?

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This

Exit mobile version