Stock Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई है. मंगलवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 178.55 अंकों की बढ़त लेकर 80,396.92 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 भी 42.20 अंकों की बढ़त के साथ 24,370.70 के स्‍तर पर खुला.

बता दें कि सोमवार को सेंसेक्स 1005.84 अंक यानी 1.27 फीसदी के जोरदार उछाल के बाद 80,218.37 के स्‍तर पर बंद हुआ था. इसी तरह, निफ्टी भी 289.15 अंक यानी 1.20 फीसदी की तेजी लेकर 24328.50 के स्‍तर पर बंद हुआ था.

इंडसइंड बैंक के शेयरों में आई शानदार तेजी

आज सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की 6 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुले. बात करें निफ्टी की तो निफ्टी 50 की 50 में से 40 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया, वहीं दूसरी ओर 9 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले. जबकि, एक कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के खुला. बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर आज सबसे अधि‍क 1.81 फीसदी की बढ़त लेकर खुले और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर आज सबसे अधिक 0.22 फीसदी की गिरावट लेकर खुले.

बाकी शेयरों का कैसा रहा हाल? 

इनके अलावा, मंगलवार को टाटा मोटर्स के शेयर 1.13 फीसदी, एटरनल 1.03 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.79 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.78 फीसदी, टाटा स्टील 0.74 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.73 फीसदी, एचसीएल टेक 0.65 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.63 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.62 फीसदी, टाइटन 0.59 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.51 फीसदी, पावरग्रिड 0.39 फीसदी, टीसीएस 0.37 फीसदी, एनटीपीसी 0.37 फीसदी, रिलायंस 0.36 फीसदी, भारती एयरटेल 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ खुले. जबकि, नेस्ले इंडिया के शेयर आज 0.17 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.12 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.10 फीसदी, सनफार्मा 0.03 फीसदी और एशियन पेंट्स के शेयर 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ खुले.

ये भी पढ़ें :- Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में बड़ा फैसला, 48 पर्यटक स्थलों को किया गया बंद

 

 

 

 

Latest News

मानवता के लिए मिसाल बनीं Nita Ambani ! KIIT यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

Nita Ambani Honorary Doctorate: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापिका एवं चेयरपर्सन Nita M. Ambani को Kalinga Institute of Industrial Technology...

More Articles Like This

Exit mobile version