Stock Market: शेयर बाजार में हरियाली, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुले. शेयर बाजार के सभी सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) 293.95 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त लेकर 73,939 अंक पर बना हुआ है. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (Nifty) 82 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ  22,417 के लेवल पर बना हुआ है. वहीं बात करें बैंक निफ्टी की तो यह 285 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,381 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

एनएसई पर आज सुबह 9:30 बजे तक 1539 शेयर हरे निशान में और 420 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखे को मिल रही है. सेक्‍टोरल शेयरों में ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया, रियल्टी, इन्फ्रा, एनर्जी शेयरों में तेजी बनी हुई है. हालांकि, मेटल शेयर लाल निशान में हैं.

गेनर्स और लूजर्स

आज के ट्रेडिंग सेशन में भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, आईटीसी, एचयूएल, एशियन पेंट्स, विप्रो, सनफार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, नेस्ले, एसबीआई और टीसीएस के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे हैं. वहीं, एलएंडटी, पावर ग्रिड, रिलायंस, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई और जेएसडब्लू स्टील लूजर्स के रूप में कारोबार करते दिखे.

वैश्विक बाजारों का हाल

ग्‍लोबल मार्केट की बात करें तो इसमें तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है. टोक्यो, हांगकांग, सियोल, जकार्ता और बैंकॉक के बाजारों में तेजी बनी हुई है. हालांकि, शंघाई के बाजारों में लाल निशान में ट्रेड हो रहा है. मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड आधा फीसदी की तेजी के साथ 87 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.

बता दें, ईरान-इजराइल के शांति कायम रहने के वजह से मार्केट सकारात्मक रुझान देखा जा रहा है. बीते शुक्रवार से लगातार बाजार में रिकवरी देखने को मिली है.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

 

 

Latest News

31 August 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 August 2026 Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है और भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version