Stock Market: शेयर बाजार में लौटी हरियाली, जानें कितने अंक मजबूत हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: नए साल में भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को शानदार वापसी की है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,436.30 अंक यानी 1.83 प्रतिशत की उछाल लेकर कारोबार के अंत में 79,943.71 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 445.75 अंक यानी 1.88 फीसदी की बढ़त लेकर 24,188.65 के स्‍तर पर बंद हुआ.

लाभ में रहे ये शेयर

आज के कारोबार में लगभग 2312 शेयरों में तेजी दर्ज की गई. 1496 शेयरों में गिरावट और 108 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला. इसके अलावा, निफ्टी में सबसे ज्यादा लाभ में बजाज फिनसर्व, आयशर मोटर्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, श्रीराम फाइनेंस रहे, जबकि नुकसान में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, सन फार्मा शामिल रहे।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मजबूत

आज बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में एक-एक फीसदी की तेजी आई. ऑटो इंडेक्स में 3.5 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए. बाजार में आज की यह तेजी बैंकिंग और आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी, आगामी तिमाही आय के प्रति सकारात्‍मक और सहायक तकनीकी दृष्टिकोण के वजह से देखने को मिली है. फार्मा, एफएमसीजी और ऊर्जा शेयरों में शानदार रुचि के साथ, यह तेजी करीब सभी सेक्टर में दिखी.

ये भी पढ़ें :- CM ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोलीं- ‘सीमा BSF के हाथ में है और… ‘

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version