Stock Market: मंगलवार को कैसे बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्‍स में गिरावट या उछाल?

Must Read

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला. मंगलवार को शेयर बाजार (Stock Market) के दोनों प्रमुख इंडेक्‍स लाल निशान पर क्‍लोज हुए. एशियाई बाजारों (Asian markets) में कमजोरी और इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed Reserve) के इंटरेस्‍ट रेट को लेकर निर्णय के मद्देनजर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT Stocks) कंपनियों के शेयरों में फिसलन से शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्‍स (Sensex) निफ्टी (Nifty) दोनों में गिरावट

आज यानी मंगलवार को कारोबार के दौरान बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्‍स और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी एनएसई निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 237.72 अंक यानी 0.37 फीसदी गिरावट दर्ज की गई. आज के दिन सेंसेक्‍स 63,874.93 अंक के लेवल पर क्‍लोज हुआ.

वहीं दूसरी ओर बीएसई निफ्टी-50 (Nifty-50) में भी गिरावट दर्ज की गई. आज दिन के अंत में यह 61.30 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,079.60 अंक के लेवल पर बंद हुआ. आज के करोबार में सेंसेक्स (Sensex) की तीस कंपनियों में 16 के शेयर हरे निशान पर बंद हुए. जबकि 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में क्‍लोज हुए.   

आज सेंसेक्‍स के टॉप गेनर्स

आज BSE सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे ज्‍यादा तेजी टाइटन के शेयर (Titan Stock) में देखी गई. इसके शेयर में  2.47 प्रतिशत की तेजी देखी गई. इसके साथ ही कोटक बैंक, HCL टेक, एशियन पेंट्स, NTPC और टाटा मोटर्स समेत 16 शेयर प्रमुख रूप से लाभ में बंद हुए.

आज के टॉप लूजर्स

वहीं दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट आई. इसके शेयर 2.59 प्रतिशत तक गिरे. इसके अलावा सन फार्मा, भारती एयरटेल, ICICI Bank समेत 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे.

ये भी पढ़ें:-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This