Stock Market: भारतीय शेयर में आई शानदार तेजी, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज यानी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में पैसो की बारिश हुई. बाजार में चौतरफा खरीदारी लौटने से निवेशकों के एक ​दिन में 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर थमने और  टैरिफ को लेकर एग्रीमेंट होने के वजह से भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी लौटी.

बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई. यह तेजी कारोबार बढ़ने के साथ बढ़ती चली गई. अंत में बीएसई सेंसेक्‍स 2,975.43 अंक उछलकर 82,429.90 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई निफ्टी 912.80 अंकों की तेजी लेकर 24,920.80 के स्‍तर पर बंद हुआ.

खिल उठे निवेशकों के चेहरे

बता दें कि शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी होने से आज निवेशकों के चेहरे खिल उठे. निवेशकों को आज एक दिन में 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई. दरअसल, 9 मई को जब शेयर बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,16,40,850 करोड़ रुपये था. वह आज यानी 12 मई को बाजार बंद होने पर बढ़कर 4,32,47,426 करोड़ रुपये पहुंच गया. इस तरह निवेशकों की एक दिन में 16,06,576 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी

बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, इटर्नल, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयर लाभ में दिखे. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में दिखे. वहीं, जापान के निक्की 225 में मामूली गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 फीसदी की बढ़त लेकर 64.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

ये भी पढ़ें :- सीजफायर के बाद खुले 32 एयरपोर्ट, भारत-पाक तनाव के कारण हुए थे बंद

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This