Stock Market: नए साल पर झूमा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार उछाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को नए साल के आगाज का स्वागत किया और अच्‍छी उछाल के साथ बंद हुआ. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क, सेंसेक्स (BSE Sensex) 368.4 अंक की तेजी लेकर 78,507.41 के सतर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 98.1 अंकों की तेजी लेकर कारोबार के आखिर में 23742.90 के स्‍तर पर बंद हुआ.

नए साल 2025 के पहले दिन एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) जैसे चुनिंदा दिग्गजों के नेतृत्व में शेयर बाजार ने लगभग आधा प्रतिशत की बढ़त हासिल की.

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक्स

आज के ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर हरे निशान में बंद हुए. लास्‍ट ट्रेडिंग सेशन में टॉप गेनर के तौर पर दावणगेरे शुगर कंपनी लिमिटेड, फ़ोस इंडिया लिमिटेड, सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया) लिमिटेड, टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड और स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड के शेयर रहे. जबकि, टॉप लूजर के रूप में क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, टीवीएस होल्डिंग्स लिमिटेड, डीएसजे कीप लर्निंग लिमिटेड, टाइम्सकैन लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड और कैन फिन होम्स लिमिटेड के शेयर उभरे.

बीएसई पर सूचीबद्ध 4,064 शेयरों में से 2,741 में तेजी आई, 1,226 में गिरावट आई और 97 में कोई बदलाव नहीं हुआ. इसके साथ ही 374 शेयरों ने अपना ऊपरी सर्किट छुआ, जबकि 205 शेयरों ने अपना निचला सर्किट टच किया.

ये भी पढ़ें :- विनिर्माण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं PLI योजनाएं

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This