Stock Market: तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते का पहला कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी भरा रहा. आज बाजार के सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) 560 अंक या 0.77 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (Nifty) 189 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,336 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी बैंक भी 350 अंक यानी 0.74 प्रतिशत मजबूत होकर 47,924 अंक पर बंद हुआ.

सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, पीएसई और इन्फ्रा के शेयर तेज उछाल के साथ बंद हुए.

गेनर्स और लूजर्स

एलएंडटी, Axis Bank, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, SBI, ICICI Bank, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, TCS, टाइटन, कोटक महिंद्रा, नेस्ले, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस, मारुति सुजुकी, एचयूएल, एमएंडएम और ITC गेनर्स की लिस्ट में शामिल है. टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्लू स्टील, HDFC Bank और NTPC लूजर्स की लिस्ट में शामिल है.

एशियाई बाजारों का हाल

बात करें एशियाई बाजारों की तो आज मिलाजुला संकेत देखने को मिला. टोक्यो, हांगकांग, सियोल और बैंकॉक के मार्केट बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं, ताइपे, शंघाई और जकार्ता के बाजारों में गिरावट आई. अमेरिका के बाजार शुक्रवार को मिलेजुले रूख के साथ बंद हुए थे. कच्चे तेल में भी आधा फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल पर बरकरार है.

तेजी के साथ खुले थे बाजार

भारतीय बाजारों की सोमवार के कारोबारी सेशन में तेजी के साथ शुरुआत हुई थी. बीएसई सेंसेक्स 366 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,454 के लेवल पर खुला था. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 126 अंक या 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,273 के लेवल पर खुला था.

ये भी पढ़ें :- WhatsApp में आया एक शानदार फीचर, नहीं मिस होंगे एक भी मैसेज; जानिए कैसे?

 

Latest News

Mehbooba Mufti: इजरायल और ईरान के बीच जंग पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, कहा- ‘अल्लाह ईरान को…’

Big statement by Mehbooba Mufti: इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग छिड़ गई हैं. अमेरिका और इजरायल ने...

More Articles Like This

Exit mobile version