Stock Market: अच्छी बढ़त लेकर भारतीय शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 769.09 अंक यानी 0.95 प्रतिशत‍ की तेजी लेकर 81,721.08 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 243.45 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की बढ़त लेकर 24,853.15 के स्‍तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इटरनल के शेयर सबसे अधिक 3.51 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि सनफार्मा के शेयर 1.84 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

पावरग्रिड, आईटीसी के शेयरों में भी तेज बढ़त

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन, सेंसेक्स में शामिल पावरग्रिड के शेयर 2.51 प्रतिशत, आईटीसी 2.32 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.09 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.83 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.74 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.50 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.45 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.39 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.18 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.18 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.16 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.14 प्रतिशत, टाइटन 0.98 प्रतिशत, इंफोसिस 0.98 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.95 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.94 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.92 प्रतिशत, टीसीएस 0.88 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.84 प्रतिशत, एशियन पेंट्स के शेयर 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए.

इनके साथ ही, आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.61 प्रतिशत, एसबीआई 0.59 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.54 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.51 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.28 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.22 प्रतिशत और टाटा मोटर्स के शेयर 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए. जबकि भारती एयरटेल के शेयर 0.19 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :-  पाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में भारत, FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल होगा पड़ोसी देश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version