Rahul Gandhi: शनिवार को पुंछ का दौरा करेंगे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के ‘पुंछ’ का दौरा करेंगे. उनके कार्यक्रम को लेकर प्रभारी और राज्यसभा सांसद नसीर हुसैन ने जानकारी दी है. पहलगाम हमले के बाद 25 अप्रैल को भी राहुल श्रीनगर गए थे.

कांग्रेस पार्टी कर रही विशेष तैयारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को जम्मू-कश्मीर जिले के ‘पुंछ’ का दौरा करेंगे. इसको लेकर कांग्रेस पार्टी विशेष तैयारी कर रही है. प्रभारी और राज्यसभा सांसद नसीर हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी ‘पुंछ’ में पिछले दिनों पाकिस्तान के साथ हुए तनाव की वजह से प्रभावित हुए लोगों से मिलने आ रहे हैं. नसीर हुसैन ने कहा, “पहलगाम अटैक के बाद राहुल गांधी 25 अप्रैल को श्रीनगर गए थे. वहां वे घायल लोगों से अस्पताल में मिले थे. वहां के ट्रैवल एसोसिएशन, चेंबर ऑफ कॉमर्स और टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन से भी उन्होंने मुलाकात की थी.” हुसैन ने बताया कि अपने पिछले दौरे के दौरान राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मिले थे और हालात का जायजा लिया था.

मुश्किल घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है

हुसैन ने आगे कहा, “पाकिस्तान के साथ हुए तनाव में ‘पुंछ’ जिले में बहुत नुकसान हुआ था. पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में कई लोगों की जान चली गई थी. वहीं लोग घायल भी हुए थे जिनका इलाज चल रहा है. घरों को भी काफी नुकसान हुआ है. राहुल गांधी इन्हीं लोगों से मिलने के लिए आ रहे हैं. वे उन्हें यह भरोसा और आत्मविश्वास देंगे कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश और सेना उनके साथ खड़ी है.”

कई बयानों को लेकर विवादों में आ चुकी है कांग्रेस

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत में सरकार और सेना के साथ खड़ी कांग्रेस कई बयानों को लेकर विवादों में आ चुकी है. राहुल गांधी पर भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस सांसद से कई सवाल पूछे हैं. 1991 के समझौते का जिक्र कर पूछा है कि क्या वह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ है. दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विदेश मंत्री को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद उनसे सवाल किए जाने लगे हैं.

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री Amit Shah ने BSF के अलंकरण समारोह को किया संबोधित, जानिए क्‍या कुछ कहा ?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version