Stock Market: आज भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों फिसले

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्‍त गिरावट आई. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 1,018.20 अंकों की जोरदार गिरावट लेकर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 309.80 अंक लुढ़ककर 23,071.80 के स्‍तर पर बंद हुआ.

ऑटो और बैंकिंग शेयरों में गिरावट के चलते सूचकांक नीचे गिरे. बता दें कि स्‍टॉक मार्केट में आज लगातार पांचवें सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा, क्योंकि कमजोर ग्‍लोबल संकेतों और निरंतर विदेशी निकासी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया.

टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर

खबर के अनुसार, बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सिर्फ भारती एयरटेल लाभ में दिखा. अन्य सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए. प्रमुख नुकसान उठाने वालों में, जोमैटो 5.24 प्रतिशत की गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुआ. इसके अलावा, टाटा स्टील में 2.84 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. टाटा मोटर्स में 2.70 प्रतिशत की गिरावट आई, पावर ग्रिड में 2.68 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो में 2.41 प्रतिशत की गिरावट आई.

निफ्टी पैक के शेयरों में,  अदानी एंटरप्राइजेज ने 1.32 प्रतिशत की बढ़त लेकर लाभ में रहा. इसके अलावा ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 0.76 प्रतिशत, ट्रेंट में 0.52 प्रतिशत, भारती एयरटेल में 0.17 प्रतिशत और ब्रिटानिया में 0.09 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. नुकसान उठाने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स 6.70 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल्स 6.61 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 4.51 प्रतिशत, कोल इंडिया 3.37 प्रतिशत तथा बीईएल 3.29 प्रतिशत लुढ़क गए.

 ये भी पढ़ें :- AI Tools: भारत में सभी एआई ऐप बैन, साइबर खतरों को रोकना है उद्देश्य

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version