रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला. बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स ने ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत पॉजिटिव रुख के साथ की. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensxex) 150 अंक की बढ़त लेकर 84,693 के स्‍तर पर खुला. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ  25,856.05 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार के दौरान व्यापक सूचकांक हरे निशान में खुले. इसी तरह, बैंक निफ्टी इंडेक्स 11 अंक की गिरावट लेकर 53,783 के स्‍तर पर खुला.

इन स्‍टॉक्‍स में सबसे ज्यादा हलचल

कारोबार की शुरुआत के दौरान निफ्टी में भारती एयरटेल, बजाज ऑटो,  श्रीराम फाइनेंस, डिविस लैब्स और एमएंडएम के शेयर लाभ में दिखे. जबकि आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को, एचसीएल टेक और एक्सिस बैंक घाटे में दिखे.

निवेशकों का रुझान

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 21 सितंबर 2024 को 14,064.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 4,427.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

इन शेयरों में हलचल

आज के कारोबार में ऑटो स्टॉक्स में भी तेजी देखने को मिली है. मदरसन, टीवीएस मोटर, एमएंडएम सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर के रूप में उभरे. सबसे ज्यादा 3.41 प्रतिशत की तेजी मदरसन में दिखी. इसके अलावा, फार्मा में ग्लेनमार्क फार्मा के शेयरों में बढ़त देखी गई. साथ ही हिंद रेक्टिफायर्स को भारतीय रेलवे से 200 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर मिला है, जिससे कंपनी के स्‍टॉक में सपोर्ट का रुझान है.

एशियाई बाजार का हाल

आज एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयर पॉजिटिव रुख में ट्रेड कर रहे हैं. एशिया डॉव 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे रंग में कारोबार कर रहा है. इसी तरह, दक्षिण कोरिया का कोस्‍पी सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और बेंचमार्क चीनी सूचकांक शंघाई कंपोजिट 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे रंग में कारोबार कर रहा है. सोमवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.69 प्रतिशत बढ़कर 71.49 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.63 फीसदी बढ़कर 74.96 डॉलर पर ट्रेड कर रही हैं.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम पर लगा ब्रेक, जानिए आज का ताजा रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version