Stock Market: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सोमवार, 1 जुलाई को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सपाट ढंग से हुई है. आज के कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स का पॉजिटिव रुख देखने को मिला. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 33.44 अंक बढ़कर 79,066.17 पर खुला. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 5 अंक बढ़त लेकर 24,015.60 के स्‍तर पर खुला. पावर और रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते दिख रहे हैं. निफ्टी पर हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील और मारुति सुजुकी के शेयरों में बढ़त देखी गई. जबकि एनटीपीसी, एलएंडटी, अपोलो हॉस्पिटल्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और एचडीएफसी लाइफ के शेयरों में गिरावट आई.

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक्स

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी पर हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील और हिंडाल्को के शेयर प्रमुख लाभ में रहे, जबकि टाटा कंज्यूमर, एलटीआईमाइंडट्री, एलएंडटी, अपोलो हॉस्पिटल्स और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज घाटे में दिखे. आज सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.36 प्रतिशत बढ़कर 81.84 डॉलर पर ट्रेड कर रही थीं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.33 प्रतिशत बढ़कर 85.28 डॉलर पर कारोबार थीं.

निवेशकों का रुख

एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 23.09 करोड़ रुपये के शेयरों की ब्रिकी की. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 28 जून को 6,658.31 करोड़ रुपये के स्‍टॉक खरीदे. इस हफ्ते के लिए बाजार विशेषज्ञों ने बाजार में उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया है. इस सप्ताह बहुत खास आंकड़े आने वाले हैं. इस हफ्ते में ऑटो सेक्टर सुर्खियों में रहने वाला है क्‍योंकि कंपनियां अपने मासिक बिक्री के आंकड़े घोषित करेंगी.

ये भी पढ़ें :- International News: सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष, घरों-दुकानों में जमकर लूटपाट

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version