Stock Market: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट ढंग से खुला है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) 4 अंक की मामूली बढ़त के साथ 78,021 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में यह 0.12 प्रतिशत यानी 93 अंक की तेजी लेकर 78,110 के लेवल पर कारोबार करते दिखाई.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में 0.21 प्रतिशत यानी 50 अंक की बढ़त लेकर 23,718 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर, जबकि 12 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. 2409 शेयरों में से 1476 शेयर हरे निशान पर, 830 शेयर लाल निशान पर और 65 बिना किसी परिवर्तन के कारोबार करते दिखे.

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक में सबसे अधिक तेजी मोल्ड टेक में 13.83 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा टोक्यो प्लास्ट में 10.85 प्रतिशत, TECIL CHEMICALS में 8.45 प्रतिशत, की फिनसर्व में 8.90 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. वहीं, सबसे अधिक गिरावट केसोराम इंडस्ट्रीज में 10.05 प्रतिशत, CARRARO INDIA में 7.32 प्रतिशत, सालासर में 5.34 प्रतिशत और प्रीमियर लिमिटेड में 5.34 प्रतिशत देखने को मिली.

रियल्टी शेयरों में उछाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 1.06 प्रतिशत देखने को मिली. इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.37 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.09 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.15 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.08 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.46 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.16 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.31 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.41 प्रतिशत की तेजी आई. इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.46 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.10 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.28 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.25 प्रतिशत की गिरावट आई.

 

ये भी पढ़ें :- CM योगी ने कहा- ‘यूपी में अगर हिंदू सुरक्षित, तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं…’

  

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version