Stock Market: मुनाफावसूली से फिसला भारतीय शेयर बाजार, जानें कितना अंक टूटा सेंसेक्स

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में आखिरी घंटे में मुनाफावसूली हावी होने से लाल निशान में क्‍लोजिंग हुई. हालांकि बाजार की शुरुआत काफी अच्‍छी थी. शेयर बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्‍स-निफ्टी में आज गिरावट दर्ज की गई.

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 188.50 अंक टूटकर 74,482.78 के लेवल पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 57.10 अंक फिसलकर 22,586.30 के लेवल पर बंद हुआ. आज के कारोबार में बैंकिंग और ऑटो शेयरों में शानदार तेजी दर्ज की गई. महिंद्रा के स्टॉक में करीब 5 प्रतिशत की अ‍च्‍छी तेजी रही. वहीं, आईटी, एफएमसीजी, मेटल आदि में गिरावट देखने को मिली.

सर्वकालिक उच्‍च स्‍तर पर पहुंचा था निफ्टी

जानकारी दें कि आज कारोबार के दौरान निफ्टी ने ऑलटाइम हाई लेवल को को छुआ था.  वहीं, सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर के करीब था. ग्‍लोबल मार्केट से सकारात्मक रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा बिकवाली के चलते एनएसई निफ्टी मंगलवार को सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी दोपहर के कारोबार में 136.35 अंक बढ़कर 22,779.75 के अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर था.

ये शेयर मजबूत

दूसरी तरफ 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 230.75 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,902.03 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी के 50 शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और हीरो मोटोकॉर्प उल्लेखनीय रूप से मजबूत रहे. एक समय सेंसेक्स 75 हजार के पार भी निकला गया था. बता दें कि कल यानी 1 मई को शेयर बाजार बंद रहेगा.

ये भी पढ़ें :- Lok Sabha Elections-2024: अर्जुन मोढवाडिया ने की PM मोदी के कार्यों की प्रशंसा, कही ये बातें

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version