Stock Market: सोमवार को कैसे खुला शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्स‍-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में सपाट शुरुआत के बाद बिकवाली देखने को मिली है. आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक सेंसेक्स (Sensex) 170.89 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,424.60 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. वहीं दूसरी ओर निफ्टी (Nifty) 55.21 अंक यानी 0.25 प्रतिशत टूटकर 21,727.30 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा. शुरुआती कारोबार में टाटा पावर के शेयरों में 4 प्रतिशत जबकि हीरो मोटो कॉर्प के शेयरों में 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

जानिए आज के वैश्विक संकेत

लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों की वजह से हांगकांग, चीन, जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया सहित मार्केट बंद हैं. ऑस्ट्रेलिया में ASX 200 0.2 फीसदी कम पर कारोबार करता दिखा. अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को मिला-जुला कारोबार देखा गया था. एसएंडपी 500 0.57 फीदसी बढ़कर पहली बार प्रमुख 5,000  लेवल से ऊपर बंद हुआ. नैस्डैक 1.25 प्रतिशत उछला,  जबकि डॉव जोन्स 0.14 फीसदी गिर गया.

बीते शुक्रवार कैसी थी शेयर बाजार की चाल?

एशियाई बाजारों में मिलेजुले संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में घरेलू शेयर बाजार बीते शुक्रवार को दो दिन से जारी गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ था.  बीएसई सेंसेक्‍स 9 फरवरी को मामूली गिरावट लेते हुए अपने पिछले बंद भाव के 71,428.43 मुकाबले 71,410.29 पर ओपेन हुआ था. उतार-चढ़ाव भरे बाजार में 71,676.49 के उच्‍चतम और 71,200.31 के निम्‍न स्‍तर तक झूलने के बाद 0.23 प्रतिशत यानी 167.06 अंक चढ़कर 71,595.49 पर बंद हुआ. ऐसे ही, एनएसई निफ्टी (Nifty) भी 0.3 फीदसी यानी 64.55 अंक चढ़ने के बाद 21,782.50 के लेवल पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें :- 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This