Stock Market: मामूली गिरावट लेकर बंद हुआ बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 0.04 प्रतिशत यानी 34.74 अंक की गिरावट के साथ 79,441 के स्‍तर पर बंद हुआ. दिन के अंत में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज मामूली गिरावट लेकर बंद हुआ.  निफ्टी 0.06 प्रतिशत या 15.50 अंक की गिरावट के साथ 24,126 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

निफ्टी के शेयरों का हाल

बात करें निफ्टी पैक के शेयरों की बात करें, तो लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और टाटा कंज्यूमर में सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट श्रीराम फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस में आई.

आईटी और मीडिया शेयर उछले

मंगलवार को आईटी और मीडिया शेयरों में खासा तेजी दर्ज की गई. सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक उछाल निफ्टी आईटी में 1.17 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया में 1.05 प्रतिशत दर्ज हुई. इसके अलावा निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.26 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.83 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा में 0.14 प्रतिशत दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.81 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.85 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.38 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.32 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.88 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.48 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.85 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.76 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.77 फीसदी दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें :- 03 July 2024 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version