Sensex Opening Bell: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 66500 के पास

Must Read

Stock Market: वैश्विक बाजारों को देखते हुए हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले. आज के कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स करीब 70 अंकों की तेजी के साथ 66,500 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा. हालांकि, कुछ देर में यह गिरकर 66,379 के लेवल पर आ गया. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी में लगभग 20 अंकों की तेजी के साथ 19800 अंक के पार पहुंच गया. लेकिन करीब 10 बजे करीब निफ्टी 19,780 के लेवल पर आ गया.

आज के बाजार का हाल

बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, SBI, NTPC और AXIS Bank बढ़त के साथ खुले, जबकि टीसीएस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल गिरावट के साथ खुले. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, मेटल, एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा और रियल्‍टी इंडेक्‍स हरे निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं. हालांकि, IT सेक्टर बाजार पर दबाब बनाता दिखाई दे रहा है. TCS के नतीजे आने के बाद इसके शेयर में हल्‍की गिरावट देखने को मिल रहा है.

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

गुरूवार को भारतीय शेयर बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है. बाजार को ग्लोबल मार्केट से साकारात्‍मक संकेत मिल रहे हैं. GIFT Nifty सपाट ढ़ग से 19850 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. आज एशियाई और अमेरिकी वायदा बाजारों में खरीदारी दर्ज की जा रही है. एशिया में 1 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है. कच्चे तेल में भी नरमी देखने को मिली है. वहीं सितंबर की रिटेल महंगाई आंकड़ों से पहले अमेरिकी बाजारों में लगातार चौथे दिन तेजी रही. नैस्डैक में सबसे ज्यादा करीब 100 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिली. इस बीच सप्लाई की दिक्कते कम होने के बाद क्रूड में नरमी देखी गई है. क्रूड की कीमत 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 86 डॉलर के नीचे आई है. वहीं सोने में लगातार चौथे दिन तेजी देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें:- Gold Silver Price: आज सोना चांदी खरीदने का शानदार मौका, जानिए ताजा रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This