Sensex Closing Bell: शुक्रवार को कैसे क्‍लोज हुआ शेयर बाजार? जानें सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

Must Read

Stock Market: वैश्विक बाजार (global market) से मिले कमजोर संकेतों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ. आज के कारोबार में दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में गिरावट देखी गई. आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 232 अंक कमजोर हुआ. वहीं, दूसरे ओर निफ्टी (Nifty) में भी 84 अंकों की गिरावट देखने को मिला. व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप इंडेक्स में एक प्रतिशत तक गिर गई. जबकि स्मॉलकैप में 0.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्‍स-निफ्टी दोनों में गिरावट

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 231.62 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,397.62 के लेवल पर क्‍लोज हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,555.14 की ऊंचाई तक गया और फिर नीचे 65,308.61 तक आ गया. वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का निफ्टी (Nifty) में भी 84.35 अंक की गिरावट देखी गई. आज दिन के अंत में निफ्टी 19,540.35 के लेवल पर बंद हुआ.  कारोबार के दौरान निफ्टी 19,593.80 की ऊंचाई तक गया और फिर नीचे में 19,518.70 तक आ गया.

इनके शेयर रहे आज के टॉप गेनर

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 10 शेयर हरे निशान पर क्‍लोज हुए. कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, TCS, NTPC और नेस्ले इंडिया के शेयर आज सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे. सबसे ज्यादा फायदा कोटक बैंक के शेयरों को हुआ. इसके शेयर 1.80 फीसदी उछले. इसके अलावा HDFC बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और सन फार्मा भी लाभ देखने को मिला.

इनके शेयर बने टॉप लूजर

वहीं, दूसरी ओर सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर लाल निशान पर क्‍लोज हुए. ITC, टाटा स्टील, HUL, SBI और JSW स्टील के शेयर आज सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे. सबसे ज्यादा घाटा ITC के शेयरों में देखा गया. इसके शेयर 2.68 प्रतिशत तक गिर गए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This