एक बार फिर नए शिखर पर शेयर बाजार, जानें कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 384.30 अंकों की तेजी लेकर 84,928.61 के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 भी 148.10 अंकों की तेजी के साथ 25,939.05 के रिकॉर्ड स्‍तर पर बंद हुआ. आज कारोबार के दौरान जहां एक ओर बीएसई सेंसेक्स ने 84980.53 अंकों का नया ऑल टाइम हाई टच किया, वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 25,956 अंकों के नए रिकॉर्ड लेवल तक पहुंचा.

हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी की ज्यादातर कंपनियां

आज सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान में, जबकि 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर हरे निशान में, बाकी 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए.

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तगड़ा उछाल

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आज सबसे अधिक 3.18 प्रतिशत की तेजी देखी गई. इसके बाद एसबीआई 2.35 फीसदी, भारती एयरटेल 2.26 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.54 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 1.49 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.42 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 1.24 फीसदी, टाटा स्टील 1.22 फीसदी, एनटीपीसी के शेयर 1.03 प्रतिशत की बढ़त के दर्ज की गई. इनके अलावा एचडीएफसी, नेस्ले इंडिया, टाइटन, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, रिलांयस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स और जेएसडब्लू के शेयरों में भी तेजी देखी गई.

सेंसेक्स की इन शेयरों में गिरावट

वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 1.27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसी तरह इंडसइंड बैंक 1.05 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.02 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.94 फीसदी, इंफोसिस 0.63 फीसदी, एचसीएल टेक 0.49 फीसदी, टीसीएस 0.40 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.25 फीसदी और सनफार्मा के शेयर 0.03 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें :- Ajab Gajab News: दुनिया की वो जगह, जहां है जहाजों का कब्रिस्तान; अब तक डूब चुकी हैं 800 से अधिक शिप्स

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version