Stock Market: मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, जानें कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है. ग्‍लोबल मार्केट में तेजी से मिले सपोर्ट ने घरेलू शेयर बाजार में जोश भरने का काम किया है. आज भी शेयर बाजार नई रिकॉर्ड हाई पर खुले हैं. बाम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 167.23 अंक उछलकर 80,686.58 के लेवल पर पहुंच गया है.  वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 54.30 अंकों की बढ़त लेकर 24,556.45 के स्‍तर पर पहुंच गया है. शेयरों पर नजर डालें तो आज एचसीएलटेक,  अल्ट्रासेमको, मारुति, टेकएम, टीसीएस और इन्‍फी में अच्छी तेजी दर्ज की गई है.

इन कंपनियों के शेयर में आई तेजी

सेंसेक्स में लिस्‍टेड कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी आई. अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, मारुति, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी फायदे में दिखे. टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयर घाटे में दिखे. एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मुनाफे में रहे हैं, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग घाटे में दिखा.

अमेरिकी बाजार में मिलाजुला रुख

बात करें अमेरिकी मार्केट की तो बाजार शुक्रवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 फीसदी की बढ़त लेकर 85.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था. स्‍टॉक मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे. साथ ही शुद्ध रूप से 4,021.60 करोड़ के शेयर की खरीदारी की.

 ये भी पढ़ें :- इटली में लूटपाट के बाद भारत लौट रहे दिव्यांका और विवेक, इंडियन एंबेसी का किया धन्यवाद

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version