Stock Market: आज उतार-चढ़ाव के बाद संभला शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार दिनभर के बड़े उतार-चढ़ाव के बाद संभल गए. हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स बढ़त लेकर बंद हुए. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 566.63 अंक उछलकर 76,404.99 के लेवल पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 130.70 अंकों की तेजी लेकर 23,155.35 के स्‍तर पर पहुंच गया. बाजार को आज सहारा देने में आईटी और बैंकिंग स्टॉक्स की मुख्‍य भूमिका रही.

फायदे में दिखे ये शेयर 

सेंसेक्स में लिस्‍टेड 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, सन फार्मास्युटिकल, टाइटन, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर फायदे में दिखे. हालांकि, दूसरी ओर आज भी मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों की भयंकर पिटाई हुई. कारोबार के दौरान एक समय मिड कैप इंडेक्स 1500 अंक तक टूट गया, लेकिन बाद में रिकवरी दर्ज की. बाजार बंद होने पर मिडकैप इंडेक्स 516.19 अंक की गिरावट लेकर बंद हुआ.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

ग्‍लोबल मार्केट में मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने बुधवार को हरे निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की थी. एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे.

मंगलवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 फीसदी चढ़कर 79.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,920.28 करोड़ रुपये के स्‍टॉक बेचे.

ये भी पढ़ें :- Jammu-Kashmir: सेना ने नाकाम की LOC पर पाकिस्तानी ड्रोन के घुसने की कोशिश, की फायरिंग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version