Closing Bell: स्‍टॉक मार्केट में गिरावट पर लगा ब्रेक, जानें किस लेवल पर क्‍लोज हुआ सेंसेक्‍स

Stock Market: वैश्विक बाजार (global market) से मिले पॉजिटिव संकेतों और HDFC Bank, बजाज ट्विन्स, टाटा स्टील, विप्रो, टेक एम, एसबीआई, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयरों में तेजी के दम पर मंगलवार को  भारतीय शेयर बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लग गया. दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) में बढ़त देखी गई.

सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों मजबूत

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 261 अंक मजबूत हुआ. वहीं,दूसरी ओर निफ्टी (Nifty) में भी 80 अंकों की बढ़त देखने को मिला. इस बीच, व्यापक बाजारों में बढ़त का सिलसिला जारी रहा. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशत उछला. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 261.16 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,428.09 अंक पर क्‍लोज हुआ. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,559.82 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 66,309.18 तक आया.

वहीं, दूसरी तरफ NSE का निफ्टी (Nifty) में भी 79.75 अंक यानी 0.4 प्रतिशत की उछाल देखी गई. आज निफ्टी दिन के अंत में 19,811.50 लेवल पर क्‍लोज हुआ. कारोबार के दौरान निफ्टी 19,849.75 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,775.65 तक आया.

इनके शेयर्स रहें टॉपर

आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में 22 शेयर हरे निशान पर क्‍लोज हुए. पावर ग्रिड, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, ITC और NTPC सेंसेक्स के शेयर आज के टॉप 5 गेनर्स रहे. सबसे ज्यादा फायदा पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ. पावर ग्रिड के शेयर 1.97 फीसदी चढ़े.

इनके शेयर्स रहें लूजर्स

वहीं, दूसरी ओर बीएसई सेंसेक्स के शेयरों में 8 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. आज के कारोबार में टाटा मोटर्स, L&T, इंडसइंड बैंक, TCS और JSW स्टील सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे. सबसे ज्यादा घाटे में टाटा मोटर्स के शेयरों को देखा गया. इसके शेयर 1.55 प्रतिशत गिर गए.

Latest News

रात में बढ़ जाती है खांसी और लेटते ही फूलने लगती है सांस? दिल की इस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलाव कई बार किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं. अक्सर लोग खांसी,...

More Articles Like This

Exit mobile version